कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता को पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति में हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, और जैन धर्मों का प्रभाव देखा जा रहा है। कुलपति ने कहा कि इस वर्ष की थीम विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश है जो प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगी। छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी, लोकनृत्य एवं संगीत पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने क्विज, रंगोली, खेलकूद, भाषण, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रिपोर्टर अफसार खान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *