रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
लखीमपुर खीरी।
जिले में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं 8 सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नव पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (EPIC कार्ड) वितरित कर उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लोकतंत्र की मजबूती में लंबे समय से योगदान दे रहे 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। उन्होंने युवाओं से जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
