मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर/ थाना रामराज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, व थाना रामराज प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.01.2026 वादी निवासी ग्राम लालपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर ने थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 21.01.2026 कों गांव के ही विकेश पुत्र लक्ष्मीचन्द द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामराज पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना रामराज पर पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 25.01.2026 को थाना रामराज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई दुष्कर्म का आरोपी जमालपुर नहर पटरी पर घुम रहा है। जल्दी की जाए तो आरोपी पकड़ा जा सकता है तभी रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक हर्षित शर्मा , उप निरीक्षक गंगाशरण, कांस्टेबल धरवेद्र सिंह ,व महिला कांस्टेबल प्रियंका, जमालपुर नहर पटरी पर पहुंचे ओर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *