नवयुग में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया मतदाता दिवस।

लोकतांत्रिक उत्साह के शानदार प्रदर्शन में, नवयुग कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज दिनांक 24/01/2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और नागरिकों को राष्ट्र के शासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाना था।
वर्ष 2026 के राष्ट्रीय विषय “मेरा भारत, मेरा वोट” और टैगलाइन “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” के तहत, इस कार्यक्रम ने लोकतंत्र के ढांचे को मजबूत करने में प्रत्येक वोट के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के नेतृत्व में, छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने “धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर प्रभावित हुए बिना, निर्भीक होकर हर चुनाव में मतदान करने” का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। तत्पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली का नाका हिंडोला से होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में सफल समापन हुआ। इसी क्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एक स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जंतु विज्ञान विभाग की श्रीमती विमला बिंद एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. स्नेहा चौधरी शामिल रहीं। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है – प्रथम – प्रियंका भारती (बी. एड. द्वितीय वर्ष ) द्वितीय- अर्चना प्रजापति (बी. कॉम. द्वितीय वर्ष) तृतीय – सौम्या मिश्रा ( बी. एड. द्वितीय वर्ष) सांत्वना पुरस्कार- सना कुरैशी (बी. ए. द्वितीय वर्ष)
प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ मनीषा बड़ौनियाँ, डॉ. चंदन मौर्या एवं सुश्री दीक्षा तथा सभी स्वयंसेविकायें उपस्थिति रहीं ।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed