औरैया- गांव के गढ़ा कासदा में सुबह के करीब आठ बजे घर की साफ सफाई कर रहा था युवक।अचानक हाथ बढ़ाया तो घर में लगी तार की बायर हाथ में छूते ही बिजली के करंट लगने से युवक जमीन पर गिर पडा।अचानक गिरते देख घर में मौजूद भाई ने उठाकर गंभीर हालत में सीएससी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।भाई की अचानक मौत से दोनों भाइयों समेत अन्य परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिवारी जनों ने मौत की सूचना पुलिस को फोन से दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गांव के मनोज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 25 वर्ष सुबह के समय साफ सफाई कर रहा था। करंट की चपेट में आने से युवक मौत के मुंह में समा गया। मृतक के दो भाई हे।जो अपना जीवन यापन करते है। वही मनोज कुमार की बिजली करंट से मौतहो गई।जबकि दो दिन बाद उसने विदेश जाने का टिकट बुक किया था। सूचना पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहूचा पुलिस प्रसाशन। इस संबंध में कोतवाल प्रभारी हरिगोविंद्र वर्मा ने बताया की युबक की मौत बिजली का करेंट लगने होने की सूचना मिली है पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed