रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी।सविलियन विद्यालय टेडवा में 26 जनवरी को 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने संविधान की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed