
थाना मीरापुर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक गुमशुदा बच्चे को ,1,घंटे के अंदर किया बरामद।
एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद, अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा व क्षेत्र अधिकारी जानसठ रूपाली राव चौधरी एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के चलाए जा रहे। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 , 01,2026 ,को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम को सूचना प्राप्त हुई एक बच्चा आलीशान पुत्र गुलवेज निवासी मोहल्ला कस्बा व थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर उम्र करीब 3,वर्ष जो घर से कहीं चला गया। ढूंढने पर भी कहीं नहीं मिल रहा है। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक ममता अत्री, महिला कांस्टेबल दीपिका शर्मा ,महिला कांस्टेबल पूनम सैनी, महिला कांस्टेबल मोनिका यादव, व कांस्टेबल कुलदीप सिंह, ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी जिसमें गुमशुदा बच्चा आलीशान पुत्र गुलवेज को बड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम से मात्र 1,घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया जिसको उसके परिजनों माता गुलबार, व पिता गुलवेज के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे की सकुशल बरामदी होने पर परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की पूरी-पूरी प्रशंसा की है।
