मितौली खीरी, 26 जनवरी 2026। कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल कस्ता में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत कस्ता कस्बे में स्थित कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया। तत्पश्चात छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश वर्मा द्वारा सरस्वती माता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन करते हुए किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना, अतिथि स्वागत गीत, भाषण एवं कविता पाठ मनमोहक रूप से प्रस्तुत किए गए। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा तालियां बजाकर छात्र एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर पधारे अतिथि, अभिभावक, विद्यालय के संरक्षक शंकर लाल वर्मा, प्रबंधक रत्नेश वर्मा, प्रधानाचार्य विपुल अवस्थी, शिक्षकों में आकाश मिश्र, अनुज दीक्षित, विमल सिंह, बराती लाल, संजय यादव, अखिलेश कुमार, विनीता पांडेय, वंदना पांडेय, नेहा तिवारी, अंजली वर्मा, शिल्पी, सृष्टि अवस्थी एवं दीप्ति अवस्थी तथा समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। प्रभात फेरी के समय सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *