वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे,सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 15,240/- रुपये के साथ जलालीपुरा अमरुद के मैदान से दिनांक 25/01/2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया । उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध में थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0- 0023/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अभियुक्तगण का विवरण-
मनोज कुमार जायसवाल पुत्र गोपाल निवासी शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा वाराणसी,
राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल सोनकर निवासी शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा,
लल्लू दूबे पुत्र स्व0 रामविलास निवासी शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा, साहिद जमाल पुत्र सलीम निवासी जलालीपुरा ,
सरफराज पुत्र रोशन निवासी शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा,
सम्बन्धित अभियोग का विवरण
- मु0अ0सं0-023/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा,
उ0नि0 सत्यदेव गुप्ता, चौकी प्रभारी सरैया, थाना जैतपुरा,
उ0नि0 अभय कुमार, थाना जैतपुरा, उ0नि0 हृदय लाल, थाना जैतपुरा, हे0का0 विजय कुमार सरोज, थाना जैतपुरा,
का0 इन्दल कुमार, थाना जैतपुरा, का0 रिंकू कुमार, थाना जैतपुरा,
