किड्स विला इंग्लिश स्कूल, बरई, उमरहा में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पीटीआई संपादक डॉ. कविंद्र नारायण रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थापक एवं प्रसिद्ध कवि श्री हिमांशु उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा उपाध्याय की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की।
मुख्य अतिथि डॉ. कविंद्र नारायण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं श्री हिमांशु उपाध्याय ने काव्यात्मक शैली में देशप्रेम, शिक्षा एवं संस्कारों पर प्रेरक विचार साझा किए।
कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमती मेहरे द्रक्षा, पूनम यादव, शैलेश राय, नीरज शिशोदिया, संतोष एवं दिव्यांशी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम त्यागी द्वारा किया गया।
विद्यालय की शिक्षिकाओं शिवानी, आंचल, एम.एल. पॉल, लता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं लघु नाट्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *