• मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गयी व शपथ दिलाई गयी
• उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
दिनांक 26.01.2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर स्थित परेड ग्राउंड पर भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया । परेड की सलामी मुख्य अतिथि श्री बलदेव सिंह औलख, माननीय राज्य मंत्री द्वारा ली गई तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया गया ।

पुलिस अधीक्षक,रामपुर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । सुश्री हर्षिता सिंह क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप, उ0नि0 सुश्री ज्योति थाना शहजादनगर द्वारा परेड कमांडर द्वितीय के रुप में , उ0नि0 सुश्री निशु फोगाट द्वारा परेड कमांडर तृतीय के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया ।

परेड में कुल 08 प्लाटून में महिला आरक्षी प्रशिक्षु तथा झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, विशेष महिला सुरक्षा दल, अग्मिशमन विभाग, श्वान दल, कृषि विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, तथा जनपद की विशिष्ट पहचान रामपुरी चाकू पर आधारित झांकियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियां शामिल रही ।

रैतिक परेड के प्रदर्शन के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा निम्नांकित अधिकारीगणों को उनके सराहनीय कार्यों के लिये प्रशस्ति पत्र/पदक प्रदान किये गयेः-
- सुश्री हर्षिता सिंह, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर,(श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार वर्ष 2025 से सम्बन्धित प्रशंसा पत्र/ नकद पुरस्कार धनराशि)
2.श्री जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह”स्वर्ण” )
3 उ0नि0ना0पु0 श्री महेन्द्र सिंह थाना शहजादनगर, रामपुर (श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार वर्ष 2025 से सम्बन्धित प्रशंसा पत्र/ नकद पुरस्कार धनराशि)
4 नि0 रामबीर सिंह (सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया ) - उ0नि0 ना0पु0 कमलेश कुमार यादव (सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह )
- उ0नि0 राहुल सिंह (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह “रजत” )
- मु0आ0 जरीनुद्दीन (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह “रजत” )
- आ0 संदीप पंवार (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह “रजत” )
उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न विवरण के अनुसार उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गयेः-
1.नि0ना0पु0 खीम सिंह जलाल (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
2.नि0ना0पु0 पवन कुमार शर्मा (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
3.नि0ना0पु0 बृजेश कुमार (उत्कृष्ट सेवा पदक)
4.नि0ना0पु0 संदीप मिश्रा (उत्कृष्ट सेवा पदक)
5.नि0ना0पु0 अजयवीर सिंह (कुम्भ मेला पदक व प्रशस्ति पत्र)
6.उ0नि0 ना0पु0 रामौतार (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
7.उ0नि0 ना0पु0 सत्यप्रकाश (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
8.उ0नि0 ना0पु0 योगेश कुमार (उत्कृष्ट सेवा पदक)
9.उ0नि0 ना0पु0 टीकाराम (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
10.मु0आ0 ना0पु0 श्योराज सिंह (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
11.मु0आ0 स0पु0 जाहिद हसन (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
12.मु0आ0 ना0पु0 सुधीर कुमार (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
13.मु0आ0 ना0पु0 मो0 नाजिस (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
14.मु0आ0 स0पु0 कौशल कुमार (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
15.मु0आ0 स0पु0 अरूण शुक्ला (उत्कृष्ट सेवा पदक)
इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, रैतिक परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 10 विद्यालय जनपद रामपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का उदघोष श्री सुहेल अहमद(उर्दू अनुवादक) द्वारा किया गया ।
