* रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता निघासन खीरी- विकासखंड निघासन की ग्राम पंचायत लुधौरी मे विद्या भारती विद्यालय चंद्रभाल फूलमती सरस्वती विद्या मन्दिर लुधौरी मे धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गयी।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन। विद्यालय के बच्चों के द्वारा अनेक ऐसी झांकियों के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।मौके पर आए हुए लोगों का मन मोह लिया। आए हुए लोगों ने बच्चों की काफी सराहना की। विद्यालय परिवार के द्वारा अच्छी प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। और उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। और लोगों ने विद्यालय और विद्यालय के आचार्य परिवार की काफी सराहना की। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद सिंह संजय, संजय गिरी,पवन गुप्ता,पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य, पूर्व प्रधान पीयूषकांत त्रिपाठी विमलेश शुक्ला, शीलवंत गुप्ता, प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा, वह गांव के अन्य गणमान्य लोग एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *