एम डी न्यूज़बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में हैं. अब उन्होंने बंधक बनाने का संगीन आरोप लगाया है। अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे डीएम आवास पर बातचीत के लिए बुलाया गया, इस दौरान मैं 45 मिनट तक बंधक था. मैंने तुरंत सचिव साहब को कॉल भी किया कि मुझे यहां बंधक बनाकर रखा गया है. उनकी योजना थी कि रातभर मैं बंधक रहूं. मैंने जब कप्तान साहब और डीएम साहब को बंधक होने जानकारी दी, तब मुझे आननफानन में छोड़ दिया गया। उन्होने कहा कि इस दौरान लखनऊ से एक कॉल भी आया उसमें मेरे लिए कहा गया कि पंडित पागल हो गया है. और मुझे गाली भी दी जा रही थी। अलंकार के आरोप का बरेली डीएम अविनाश सिंह ने खंडन किया है. जिला प्रशासन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, आवास पर बातचीत बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में कई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई. यह बातचीत करीब 45 मिनट चली, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के कारण जानने की कोशिश हुई। एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह ने भी आरोप का खंडन करते हुए कहा, कि अलंकार अग्निहोत्री के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें सामान्य व्यवहार में बुलाया गया था और कॉफी पिलाते हुए बात हुई. हम लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें चाय पिलाई गई और मिठाई खिलाई गई. अग्निहोत्री ने जो आरोप लगाया, वे बिल्कुल गलत हैं। यूपी सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को अब उनके इस्तीफे के बाद निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच की गई है. शासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. इस जांच की जिम्मेदारी बरेली मंडल के आयुक्त को सौंपी गई है. निलंबन अवधि के दौरान अलंकार अग्निहोत्री को केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. जांच पूरी होने तक उन्हें शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा. इस संबंध में विशेष सचिव स्तर से आदेश जारी हुआ है। अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फोन पर अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात की । अविमुक्तेश्वरानंद ने उनसे कहा, धर्म और सेवा का असली पद अब आपके लिए खुला है. आपकी जिम्मेदारी अब समाज में और बड़ी है। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

