बाराबंकी: समाज के क्रमिक विकास और अन्य रीतियों की समझ विकसित करता है सामाजिक विज्ञान विषय, डायट गणेशपुर में मंगलवार को शुरू हुए तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान विषय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र पर बोलते हुए प्रवक्ता अमित राय ने कहा,उनके अनुसार बेसिक शिक्षकों की ट्रेनिंग उनके कौशल के विकास को वर्धित करती है, तीन दिवसीय ट्रेनिंग में शिक्षक रचनात्मकता और आधुनिक विधियों का समन्वय करना सीखेंगे। नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव के अनुसार वर्तमान सत्र में फतेहपुर, देवा, हरख और सिरौलीगौसपुर के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक प्रतिभाग कर रहे है। प्रशिक्षण सत्र में अमित कुमार प्रवक्ता समाजकार्य, सुकेश रंजन श्रीवास्तव प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान,श्रीमती शिखा साहू प्रवक्ता गणित और पीएमश्री जीआईसी बाराबंकी के सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।








