MD NEWS | बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख–रोहित जैन (दभेड़ी वाले) बुढ़ाना मुज़फ्फरनगरबुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बुढ़ाना में स्थित 151 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नीचे एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उमेश मलिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने तिरंगे को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, अंकुश राठी, मुकेश शर्मा, कुलदीप बागड़ी, भारत ठाकुर, कल्लू पहलवान, रवि ठाकुर, मोनू सैनी प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति नारों और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

