रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू। बाराबंकी।


बाराबंकी- खबर है बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कस्बे के मकनपुर गांव से। बता दें कि गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें काफी दिनों से खराब पड़ी थी। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली थी। ग्रामीणों द्वारा बार-बार प्रशासन से शिकायत की जा रही थी। लेकिन प्रशासन द्वारा इस घटना को मुकम्मल में नहीं लिया जा रहा था। जिससे ग्रामीणों में इसको लेकर रोष था।
जब यह घटना मीडिया के संज्ञान में आई तो प्रशासन हरकत में आया। मीडिया ने इस खबर को अच्छे तरीके से कवरेज कर अधिकारियों की पोल खोल दी। जिससे प्रशासन के कर्मचारी आननफानन में खराब पड़ी लाइटों को खुलवाकर मरम्मत के लिए भेज दिया। मौके पर खुद ग्राम सचिव प्रफुल्ल वर्मा मौजूद रहे और उनकी
देखरेख में यह सारा कार्य हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव की सारी लाइटों को ठीक कराकर उन्हें निश्चित स्थानों पर सकुशल लगवा दिया गया। रात के समय लाइटों में उजाला साफ देखा जा सकता है। जिससे लोगों को आने-जाने में राहत मिली है। लाइटों के बन जाने से गांव में उजाले की चमक है,गांव की गलियां रंगीन है।
इस पहल को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम सचिव प्रफुल्ल वर्मा कि तारीफ की। मीडिया के योगदान को भी सराहा और कहा कि आज मीडिया वाले अगर यह खबर न दिखाते तो शायद ये लाइटें न बन पाती। आज लाइटें बन जाने से हमें आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसको लेकर मीडिया संस्थान को धन्यवाद देते हैं।
