एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत कुमार यादव

गोंडा- अदम गोंडवी खेल मैदान मे वुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन को मुख्य वक्त के रूप में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख शांत रंजन में संबोधित किया उन्होंने हिंदू एकता पर बल देते हुए कहा कि संकेत शताब्दी वर्ष में समाज के समग्र परिवर्तन के लिए पांच परिवर्तन को जीवन में उतारना आवश्यक है। प्रचार प्रमुख ने कहा कि हिंदू विश्व का प्राचीनतम राष्ट्र है। जब पश्चिम के देशो ने आखे नहीं खोली थी, तब भारत शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कृषि, व्यापार आदि क्षेत्रो में अग्रणी था। विश्व व्यापार में 24% की भागीदारी अकेले भारत की थी हमें पुणे इस गौरव को प्राप्त करना है ।यह सामाजिक समरसता , कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन से ही संभव है। सामाजिक समरसता के माध्यम से जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समरसता समाज का निर्माण होगा। कुटुंब प्रबोधन से परिवार भारतीय संस्कृति के केन्द्र बने रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करना होगा। स्वदेशी जीवन शैली से आत्मनिर्भर भारत को गति मिलेगी, जबकि नागरिक कर्तव्यों के पालन से राष्ट्र की नींव मजबूत होगी। अयोध्या से आए पीठाधीश्वर राजीव लोचन शरण जी महाराज नेअपने उद्बोधन में कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ने वाली मूल शक्ति है उन्होंने कहा कि सनातन से ही समाज मे नैतिकता,संस्कार और संस्कृतिक चेतना बनी रहती है तथायही एकता राष्ट्र को आंतरिक रूप से मजबूत बनाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कारगिल योद्धा विजय सिंह कारगिल ने लोगों को घरों में शास्त्र के साथ शस्त्र रखने को कहा। इस मौके पर एम्स इंटरनेशनल के बच्चों ने एक भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। आवास विकास शाखा के दो बाल स्वयं सेवकों अजिताभ व अस्तित्व ने ‘हिन्दू सत्य सनातन है हम’ गीत सुनाकर लोगों ने राष्ट्र प्रेम के भाव को झकझोर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, राम प्रकाश गुप्त,श्री मान सिंह,राम तीरथ वर्मा,प्रवीण ,सतीश ,अमित,अश्विनी शुक्ल,ज्योति पांडेय,हनुमान सिंह बिसेन, अशोक सिंह, केके श्रीवास्तव, डा. राजेन्द्र पाठक,प्रशांत सिंह,राकेश तिवारी,सूर्य नारायण तिवारी,सोनू सोनकर,पंकज सोनी आदि लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन राकेश वर्मा गुड्डू ने किया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed