एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव


गोंडा- आज विधानसभा गौरा के अंतर्गत एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू सनातन की गूंज दिखाई दिया यह विशाल हिंदू सम्मेलन श्रीवास्तव मैरिज हॉल गौरा चौकी में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि /मुख्यवक्ता के रूप में मा०श्री अभय जी धर्म जागरण प्रमुख उत्तर क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि-सुबुही खान अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, महंत श्री चिन्मयानंद महाराज कटरा कुटी धाम अयोध्या, महंत श्री छोटे बाबा सोनबरसा पोखरा मंदिर, कार्यक्रम में सभी साधु संतों को क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा अंग वस्त्र व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया सभी वक्ताओं ने क्रमबद्ध तरीके से हिंदू सनातन धर्म के बारे में विस्तार से सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया पूरा पंडाल भगवा रंग से रंग दिखा आए हुए हिंदू पुरी लगन के साथ विचार सुना।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता पवन कुमार गुप्ता , ब्लॉक प्रमुख बभनजोत प्रतिनिधि नीरज पटेल , ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, विक्रम पटेल, सम्मानित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में हिंदू भाई उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *