

संवाददाता जितेंद्र ठाकर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
जनपद मथुरा थाना जैत में तैनात होमगार्डों ने विभाग के ही एक हेड कांस्टेबल पर गाली-गलौज करने और फरियादियों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।थाना जैंत में तैनात होमगार्ड साहब सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनकी ड्यूटी सुबह 7:45 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहती है। आरोप है कि बीते दिनों जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर शाम करीब 4:30 बजे घर लौट रहे थे, तभी हेड कांस्टेबल धर्मवीर ने उनके साथ अकारण गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।होमगार्ड साहब सिंह ने अपने पत्र में केवल निजी दुर्व्यवहार ही नहीं, बल्कि हेड कांस्टेबल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायती पत्र में बताया किहेड कांस्टेबल धर्मवीर अक्सर थाने आने वाले फरियादियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आरोप है कि वह थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों से काम के बदले रुपयों की मांग करते हैं। वहीं आझई निवासी फरियादी सचिन कुमार ने बताया कि वह एक परिचित की सुपुर्दगी करने के लिए थाना जैंत पर आए थे। तो हेड कांस्टेबल ने उनसे 2 हजार रुपए लिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने की बात कही।पीड़ित होमगार्ड ने न्याय की गुहार लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले में उचित कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है।
