*रिपोर्टर आकाश मिश्र**बहुआयामी समाचार* *मितौली खीरी, 31 जनवरी 2026।* कस्ता विधानसभा मंडल के बेहजम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ की विभिन्न शाखाओं में सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत बेहजम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक, जिला कार्यवाह संजीव,भारतीय हिंदू परिषद संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रप्रहरी पवनेश जी महाराज, महंत जी, कस्ता के लोकप्रिय विधायक सौरभ सिंह सोनू ,महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामू राज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, अवधेश भार्गव पप्पू, प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ला, कन्हैया विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल जायसवाल एवं सभी सनातनी परिवार के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed