एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट दिलदारनगर। एस के बी एम डिग्री कालेज के कैम्पस मे डॉ. वसीम रज़ा अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के नेतृत्व में सोशल वेलफेयर ट्रस्ट दिलदारनगर द्वारा संचालित “मानव सड़क सुरक्षा एवं बाइकर बचाओ मुहिम” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ एवं नियमों के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षक अब्दुल सलाम खान द्वारा प्रशिक्षित किए जा रहे किक बॉक्सिंग के बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों को हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।डॉ. वसीम रज़ा अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि बच्चे कम उम्र से ही यातायात नियमों को समझें और अपनाएँ, तो समाज में सुरक्षित परिवहन की संस्कृति विकसित की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पैदा करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया


