* एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टयूसुफपुर (गाज़ीपुर)।राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन द्वारा आयोजित महा सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जे.बी. आँख अस्पताल, बेलाल मस्जिद गली, फ़लमंडी, यूसुफपुर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रज़ा अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से लोगों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया तथा सदस्यता ग्रहण कर उन्हें सक्रिय रूप से समाजसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर मोहम्मद इस्माइल अंसारी उर्फ अहकम गाज़ीपुरी, जावेद अहमद, मोहम्मद जाहिद, डा. वैस अहमद खान, सरफराज अहमद आसी सहित अनेक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को संगठन से जोड़कर मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों को सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट महबूब आलम, प्रदेश सचिव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं दिलावर खान, तहसील सचिव मुहम्मदाबाद ने बताया कि संगठन निरंतर जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।अंत में संगठन की ओर से सभी सम्मानित नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के अभियानों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

