रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत भूलनपुर में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने की।इस अवसर पर मितौली तहसील सचिव प्रदीप मिश्रा एवं बेहजम ब्लॉक सचिव युवराज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।बैठक में जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि तथा जिला प्रभारी विपिन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर गहन चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए एकजुट और संगठित पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने पत्रकारों से आपसी समन्वय बनाए रखने, एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी भी साझा की।बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों को जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं बेहजम ब्लॉक टीम द्वारा सभी पत्रकारों को माला पहनाकर डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तय की गई और पत्रकारों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन मिश्रा द्वारा किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला उपाध्यक्ष बी.के. सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, रमेश बाजपेई, राहुल वर्मा, इरशाद, नरोत्तम, सुनील यादव, नीरज जायसवाल, नवनीत,संगीता गुप्ता (विभाग महामंत्री, राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल), मोहम्मद आलम, अतुल शुक्ला, अवधेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।समापन अवसर पर सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती बनाए रखने और पत्रकारिता की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed