एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

आज दिनांक 31.01.2026 को यातायात सुरक्षा माह के समापन समारोह के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित आमजन एवं छात्र / छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा पैदल यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर भी मौजूद रहे, जिन्होंने यातायात सुरक्षा माह के दौरान जनपद में चलाए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन एवं जनसामान्य के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के माध्यम से आम जनमानस को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल दंड से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन एवं दूसरों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
यातायात माह के दौरान विभिन्न स्कूलों / कॉलेजो में आयोजित “ सङक सुरक्षा, जीवन रक्षा ” यातायात जागरुकता कार्यक्रम से सम्बन्धित प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक,रामपुर एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed