संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

मथुरा जनपद में इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बिजली विभाग से जुड़ा है, जहां चोर मसानी क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों में लगे एंटी प्रोटेक्शन रॉड और सेफ्टी किट को अपना निशाना बना रहे हैं। चोर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर इन महत्वपूर्ण उपकरणों को आसानी से चोरी कर ले जा रहे हैं, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

विद्युत विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा के लिहाज से एंटी प्रोटेक्शन रॉड और सेफ्टी किट लगाई जाती है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके। लेकिन चोर इन्हें निकालकर चोरी कर ले जा रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर असुरक्षित हो जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का नुकसान संभव है।

इसी को लेकर विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी अज्ञात व्यक्ति ट्रांसफार्मर के आसपास संदिग्ध गतिविधि करता या चोरी करते हुए दिखाई दे, तो उसे रोकने का प्रयास करें, लेकिन अपनी जान को जोखिम में न डालें। तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग या स्थानीय पुलिस को दें।

विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि बिजली उपकरणों की चोरी न सिर्फ अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। चोरी के लालच में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं है। प्रशासन और जनता के सहयोग से ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

बाइट पेट्रोलिंग मेन विद्युत विभाग कर्मचारी की

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *