विद्वत जनों की रही भारी भीड़,कवियत्री की हुई तारीफ।रामनगर बाराबंकी। कवियत्री दीपा पटेल कानपुर के काव्य संग्रह के लोकार्पण समारोह पर आए विद्वानों ने उनकी काब्य शैली की जम कर प्रशंसा की।उनके जो प्रशंसक रामनगर क्षेत्र में थे वे भी खूब तारीफ किए और कहा कि कविता लिखना और काब्य संग्रह प्रकाशित कराना चुनौती पूर्ण कार्य है। इसमें कवियत्री सफल हुई।बता दे कि दीप मन की देहरी काब्य पुस्तक के विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर में कवयित्री श्रीमती दीपिका पटेल एवं उनके पति रवि वर्मा के ‌नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। ‌मां सरस्वती के समक्ष‌ दीप प्रज्ज्वलन,पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।तत्पश्चात् मुख्य अतिथि अनुराग पटेल सेवानिवृत्त जिलाधिकारी के साथ कानपुर नगर अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप-मन की देहरी पर काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि श राम सुमेर सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष उन्नाव बार एसोसिएशन,डॉ.राजीव मिश्रा संपादक एवं कवि, मदन सिंह डेवलपमेंट ऑफिसर एल आई सी रहे जब कि मुख्य वक्ता डॉ.अनुपम सिंह प्रधानाचार्य गंगानगर, श्री मान सिंह , कवि श्री अनिल वर्मा , कवि,डॉ.रामनरेश, सेवानिवृत प्राचार्य, आदित्य कटियार कवि, प्रदीप सिंह राठौर आदि ने कवियत्री के लेखन कौशल की तारीफ की। आए सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान, प्रतीक चिह्न भेंट के पश्चात काब्य संग्रह की रचिता कवयित्री श्रीमती दीपिका पटेल ने स्वागत के बाद कहा कि पुस्तकें लिखना कठिन है लेकिन सभी शुभ चिंतकों की प्रेरणा से काब्य संग्रह लिख दिया । कविताएं समाज का आईना है और समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।कार्यक्रम की शुरूआत में ‌डाॅ.राजीव मिश्र ने सरस्वती ‌वंदना की कविता से कोलाहल मचाया। कवि आदित्य कटियार जी ने अपने पंक्तियों से सभा में समा बांध दिया | प्राचार्य डॉ.रामनरेश ने कविता की बारिकियों से सभा को अवगत कराया। श्रवण कुमार सिंह से अपने उद्गार व्यक्त कर कवयित्री को शुभकामनाएं दे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन आर. जे. साहिल‌‌ ने बहुत ही रोमांचक प्रभावी और प्रशंसनीय तरीके से किया।मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed