शुक्रवार शाम महापौर प्रशांतसिंघल व नगरआयुक्त प्रेमप्रकाशमीणा ने संयुक्त रूप से अधीनस्थों के साथ कावड़ यात्रा के निर्धारित परंपरागत रूट रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, अचल ताल, दुबे का पड़ाव, आगरा रोड, मथुरा बाईपास, माल गोदाम, जीटी रोड, उदय सिंह जैन रोड, खैर रोड, नादा पुल व खेरेश्वर धाम का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित को व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए है।

महापौर व नगर आयुक्त ने श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा के लिए निर्धारित रूट पर पथ प्रकाश की विशेष व्यवस्था कराये जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। निरीक्षण के समय ख़ैर रोड पर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण व ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए इस रूट से गुजरने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सहूलियत के लिए ख़ैर रोड़ से रूट डायवर्जन करते हुए उन्हें सारसौल से नादा पुल रोड से आने की व्यवस्था को कराये जाने का निर्णय महापौर व नगर आयुक्त ने लिया।

निरीक्षण के समय प्रशांतसिंघल व नगरआयुक्त प्रेमप्रकाशमीणा ने नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के सहयोग व सहायता के लिए नगर निगम स्तर से रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क जीटी रोड, सारसौल चौराहे व नादा पुल के पास #हेल्प_डेस्क बनवाये जाने के निर्देश दिए।

नगरआयुक्त प्रेमप्रकाशमीणा ने कहा महाशिवरात्रि के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में निकलने वाली कावड़यात्रा को #भव्य और उत्तम व्यवस्थाओ के साथ करने के लिए प्रयासरत है कावड़यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व कांवड़ियों को सुगम व सुरक्षित रुट/मार्ग से निकालने के लिए ख़ैर रोड से रुट डायवर्जन का निर्णय लिया गया है। इसके साथ साथ कांवड़ियों के सहयोग व सहायता के लिए नगर निगम द्वारा 5 से 6 स्थानों पर #हेल्पडेस्क बनवाई जाएगी।

महापौर प्रशांत_सिंघल ने कहा #महाशिवरात्रि पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिए सभी विभागों के अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिये गए है सभी के सहयोग से परंपरागत नगर निगम की व्यवस्थाओं को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed