श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में निशुल्क ऑपरेशन शिविर के बाद आश्रम के संस्थापक वीतराग सन्त पूज्य स्वामी रामदास जी एवं स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज की पावन स्मृति में चल रहे भगवन्नाम संर्कितन महायज्ञ का आज पूर्णाहूति भण्डारे के साथ समापन हो गया। दिनांक 23 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक चले संर्कितन महायज्ञ में स्वामी रामदास जी महाराज जी द्वारा लिखित लीलाएँ मनुसतरूपा, धनुषयज्ञ, भक्त केवट, शबरी, सुतिक्षण, मीराबाई, भीष्म प्रतिज्ञा, भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक, लीलाओं का मंचन जौरास (हैरदगढ़) के रामलीला कमेटी के मुखिया सुरेश यादव की मण्डली के प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला की टीम द्वारा सजीव मंचन किया गया आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि
28 दिसम्बर से 13 जनवरी तक चले नेत्र (मोतियाबिन्द), हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) के ऑपरेशन के शिविर में ऑपरेशन कराने आये हुए मरीजो के शीघ्र स्वस्थय हाने के लिए श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति बाराबंकी के अध्यक्ष भगवान दास जी एवं उपाध्यक्ष विष्णुदास जी हरिद्वार से पधारे हुए तुलसीदास महाराज जी के संरक्षण में प्रतिदिन यज्ञ में आहुति डाली गई नवदिवासिय कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी निखिल खुराना दिल्ली द्वारा सभी भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की देखरेख किया गया। जिन मरीजों ने अपने नेत्र के ऑपरेशन शिविर में कराये है उन लोगो की ऑखों की फालोअप जाँच के लिए फरवरी की विभिन्न तिथियों में बुलाया गया है। सभी मरीज आश्रम से मिले हुए गुलाबी कार्ड लेकर अपने फालोअप जाँच के लिए आवे इस अवसर पर शिव कुमार निगम, नन्दकिशार यादव, राज बहादुर, मनोज, युवा नेता संजय यादव पलिया, प्रेम वर्मा, शिवबरन दास आदि उपस्थित थे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *