अलीगढ़ से कमल शर्मा राजू की रिपोर्ट

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद अब प्रदेश भर में चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान छेड़ दिया है।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि चाइनीज मांझे के कारण किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो इसे केवल लापरवाही नहीं माना जाएगा। ऐसे मामलों में अब सीधे हत्या (मर्डर) का केस दर्ज किया जाएगा। यह कदम उन लोगों के लिए एक कड़ी चेतावनी है जो प्रतिबंध के बावजूद मुनाफे के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *