*रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी।जनपद में अवैध वाहन संचालन के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ श्री शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ा शिकंजा कसा गया।प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान तीन बसों को अवैध संचालन के चलते बंद किया गया। वहीं एक स्कूली वाहन, जिसका परमिट व फिटनेस फेल पाया गया, उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इसके अलावा गन्ना परिवहन में लगे एक ट्रक का भी परमिट व फिटनेस मानकों पर खरा न उतरने के कारण संचालन रोक दिया गया।थाना फरधान क्षेत्र में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल सात वाहनों को बंद किया गया। एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यात्रियों की जान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *