बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गदिया गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह गांव के बाहर तिंदोला माइनर किनारे चल रही प्लाटिंग की तरफ गए ग्रामीणों को एक महिला का शव पड़ा मिला शव के पास खून से सनी ईंट मिलने से प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है
जींस और शर्ट पहने महिला के गले का मंगलसूत्र उसके पेट के पास बिखरा मिला। मृतका के हाथ पर ‘गंगाराम’ नाम का गोदना गुदा हुआ था, जिससे उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता गुट की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई पहचान होते ही पुलिस ने परिजनो को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि सुनीता मूल रूप से रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी गंगाराम से हुई थी पति गंगाराम चार बच्चों के साथ बीते चार वर्षों से ऋषिकेश में रह रहा है सुनीता पिछले करीब दो वर्षों से नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव में किराए के कमरे में अकेली रह रही थी परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में भी सुनीता का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था, जिसको लेकर जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। उस मामले में आरोपितों से सुनीता का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रख मामले की गहनता से जांच कर रही है।


जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें सुनीता कुछ लोगों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है इसी आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही मृतका की कॉल डिटेल रिकॉर्ड CDR भी खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed