एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट
आस्था, सेवा और जनसंपर्क का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब रुदौली जिला पंचायत प्रत्याशी जितेंद्र यादव ग्राम ममरेज नगर हाता स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे में अपने समर्थकों और साथियों के साथ पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के परम पूज्य महंत श्री 1008 बाबा फलाहारी दास जी महाराज से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, ग्रामीणजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना देखने को मिली। जितेंद्र यादव ने भंडारे में उपस्थित लोगों से आत्मीय संवाद किया और सेवा कार्य में भी सहयोग किया, जिससे आमजन में उनके प्रति विशेष उत्साह और अपनापन देखने को मिला।
इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने कहा कि “धर्म, संस्कार और सेवा ही समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।” उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए महंत जी के प्रयासों को नमन किया।
स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने बताया कि जितेंद्र यादव लगातार क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
भंडारे के समापन के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि सामाजिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *