एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सीवन में सोमवार की शाम को एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सीवन के राम प्रकाश रावत की पुत्री सोमवार को करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए गई थी।करीब सात बजे उसका शव गांव के किनारे बेलवारी बाग में एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव महिला एस आई प्रतीक्षा उप निरीक्षक मदन पाल मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पी एम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *