
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट
दिनांक 01/02/2026 को एक अज्ञात एम्बुलेंस द्वारा लखनऊ की ओर ले जाए गए गुमशुदा व्यक्ति श्री चंद्रकेतु पाण्डे को लेकर सामने आई खबर ने पूरे क्षेत्र को राहत की सांस दी है। लगातार चल रहे खोज अभियान, आमजन की सतर्कता और आप सभी के अथक प्रयास से उन्हें बाराबंकी के पल्हरी चौराहा पर सकुशल बरामद कर लिया गया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और श्री चंद्रकेतु पाण्डे को सुरक्षित अपने घर लेकर गए। इस सुखद घटना से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी, संतोष और मानवता की जीत का माहौल देखने को मिला।
यह मामला इस बात का प्रमाण है कि जब समाज एकजुट होता है, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस मानवीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों और मददगार लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया जा रहा है।
सामूहिक प्रयास, सतर्कता और संवेदनशीलता से एक परिवार फिर से मिला — यही सच्ची मानवता है।
