संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी जनपद के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रसौली में मंगलवार को शब-ए-बारात त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने मस्जिदों और कब्रिस्तानों का जायजा लिया और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

इस दौरान, थाना प्रभारी चौरसिया ने कब्रिस्तान का दौरा किया। उन्होंने वहां धर्म गुरुओं और गांव के संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने मस्जिदों में इबादत और कब्रिस्तानों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बातचीत की।

थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने सभी से अमन-चैन और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। चौकी प्रभारी ने मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।

धर्म गुरुओं ने भी त्योहार के दौरान यातायात और अन्य नियमों का पालन करने की बात कही, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना पांडे, एसआई जहीर खान, हेड कांस्टेबल मनीष गुप्ता, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सूरज जयसवाल और कांस्टेबल हरिकांत यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

