:बाराबंकी मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ए टी एस की संयुक्त टीमों ने थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर गांव के एक ब्यक्ति को आतंक वादी गतिविधियों से जुड़े सम्भावित कनेक्शन की जांच के तहत हिरासत में लिया है। टीमों ने खोर एत्मादपुर निवासी रामलखन के घर पर तलाशी ली।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण एन आई ए और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ए टी एस की टीमों ने थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर निवासी रामलखन को सफेदाबाद स्थित हिन्द अस्पताल से रामलखन को हिरासत में लिया था। बताया गया कि उसकी मां का वहीं आपरेशन हुआ था और वह अस्पताल में भर्ती थी। केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर रामलखन से पूछतांछ की जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।


हिरासत में लेने के बाद सुबह करीब 8 बजे तीन वाहनों से पंहुची केन्द्रीय ऐजेन्सियों की टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रामलखन के घर पर छापा मारा और आधुनिक मशीनों की मदद से सघन तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्ति जनक वस्तु बरामद होने की बात सामने नहीं आई है।इस कार्यवाही से पूरे गांव में दहसत और तरह तरह की चर्चायें शुरू हो गई।
इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सम्बंधित स्थान पर रेड की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का ठोस कारण और रामलखन की भूमिका अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है और केन्द्रीय एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है एजेंसियां हर पहलू को खगांल रही हैं और अधिकारिक पुष्टि के बाद ही आगे की जानकारी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *