एम डी न्यूज़
बरेली मंडल के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय के निर्देशों के क्रम में आवेदन की अंतिम तिथि को अब 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। उप श्रमायुक्त बरेली क्षेत्र, डॉ. दिव्य प्रताप सिंह के अनुसार प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक पूरा किया जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थी 26 से 28 फरवरी के बीच अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा और परिणाम की घोषणा 18 मार्च को होगी। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च के बीच कराई जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया में बरेली मंडल के वे पंजीकृत श्रमिक पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण 30 नवंबर 2025 तक कम से कम तीन वर्ष पुराना और अद्यतन हो। कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चे और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो कक्षा छह के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच और कक्षा नौ के लिए एक मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट UPBOCW.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।
