लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी *अजय कुमार* पुत्र *मोहन लाल* आज रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कुंभी चीनी मिल जा रहे थे। काफी कोहरा होने की वजह से, मार्ग में कठिना नदी के पुल के पास सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज लाइट अजय की आंखों पर लगी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा। उनको काफी गंभीर चोटें आईं। उन्हें आनन फानन में लखीमपुर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृत शरीर को आज सुबह उनके निवास स्थान मोहम्मदाबाद लाया गया। *गोला गोकरननाथ* से *एम डी न्यूज़*रिपोर्टर: *मोहम्मद शरीफ*

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *