आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस पर डीजी स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन सेंटर कमला कुटीर, ग्राम करुआ पंचायत घर में रामा कॉलेज एवं क्षेत्रीय पंचायतों के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्रामीणों,छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
डा0 ए.पी.महेश्वरी,श्री शिव चौहान एवं ग्राम प्रधान श्री बाजपेई जी के नेतृत्व मे रामा कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कैंसर से बचाव और समय पर उपचार का संदेश दिया।
कैंसर से विजयी बच्चों , विशेष रूप से सत्यम की प्रेणादायक कहानी ने सभी में आशा और आत्म विश्वास का संचार किया।
संदेश- सही समय पर सही डॉक्टर से इलाज और मजबूत संकल्प हि कैंसर पर विजय का मूल मंत्र है।


पत्रकार:श्रवण तिवारी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *