संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

घटतौली,राशन वितरण में लापरवाही और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर खाद विभाग ने बड़ा प्रहार किया है।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह
के स्पष्ट निर्देशों के तहत आज छाता खाद विभाग ने लापरवाही और घटतौली की शिकायतों पर बड़ी और सख्त कार्रवाई की है।
छाता क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद विभाग हरकत में आया।
आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने जांच के बाद जटवारी में परवेज आलम की दुकान एवं नौगांव में कल्ला देवी की दुकान
को निलंबित कर दिया।
वहीं जंघावली में मुनफीरा और पीरपुर में पिंकी की राशन दुकानों को
पूरी तरह निरस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं ओवा में राकेश, राहणेरा में योगेंद्र प्रसाद पर जुर्माना लगाते हुए
कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
पूर्ति निरीक्षक मोहन उपाध्याय ने
स्पष्ट शब्दों में कहा अगर कोई राशन विक्रेता समय से राशन वितरण नहीं करता या घटतौली करता है
तो शिकायत मिलते ही
तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद विभाग ने आम जनमानस से भी अपील की है कि अगर कहीं किसी गांव राशन वितरण में गड़बड़ी हो या घटतौली की जाए तो बिना डर पूर्ति कार्यालय में संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक की इस कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की है।
वहीं घटतौली करने वालों में हड़कंप मच गया है।
ये कार्रवाई सिर्फ कुछ दुकानों पर नहीं…
बल्कि उन सभी के लिए चेतावनी है जो गरीबों के हक का राशन
कम तौलने की हिम्मत करते हैं। आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय की इस कार्रवाई से कोटा डीलरों में हड़कंप मच गया है वही ग्रामीण और उपभोक्ता में खुशी की लहर है की कोई तो ईमानदार स्वच्छ छवि का अधिकारी इस कार्रवाई को करने में सक्षम है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *