मुजफ्फरनगर, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, जनपद मुजफ्फरनगर, जानसठ क्षेत्राधिकारी रूपाली राव के निर्देशन में वांछित वांरटीयो के अभियान के अन्तर्गत एवं थाना मीरापुर प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 03,02,2026, को थाना मीरापुर पुलिस टीम उप निरीक्षक मोहित कुमार,उप निरीक्षक योगेश तेवतिया,हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कास्टेबल सचिन कुमार,कांस्टेबल राजकुमार,आदि।

टूटी पुलिया पर रात्रि में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी पास आने पर पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया तो कार सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कच्चे रास्ते की तरफ भागने का प्रयास करने लगे रास्ता छोटा होने के कारण कार सवार ज्यादा दूर नहीं भाग सके तो पुलिस टीम ने कार सवारों की घेराबंदी कर कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अरुण पुत्र कहेर सिंह, विजेंद्र पुत्र कहेर सिंह, निवासी उत्तराखंड कॉलोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर। नीतू पुत्र नरेश निवासी बुद्धा खेड़ा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर। विकास पुत्र नानू निवासी भगत सिंह रोड हनुमान चौक थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताया। अभियुक्त के पास से 01,तमंचा 01,जिंदा कारतूस व 01,होगा कारतूस 315 बोर 01,चाकू 8 ए,टी,एम, कार्ड , 01 कार व 10,200 रुपये नगद बरामद किए गए। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *