
लेकिन खनन माफिया साठगांठ के चलते परमीशन की आड़ में जमकर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले मे खननकर्ता एव किसान के बींच हुए विवाद की जानकारी पर समाचार कवरेज करने के लिए पत्रकार ने जब मोबाइल से जानकारी चाही तो खनन माफिया एवं उनके गुर्गो ने ऐलानिया धमकी दी पीड़ित पत्रकार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए मामले की जाँच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
नवाबगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम आदमपुर भट्टपुरवा मे गैर जनपदीय गोंडा का खनन माफिया सूबेदार सिंह पी डब्लू डी के वर्क आर्डर पर ईसी परमिट बाता कर मिट्टी का गौरख धंधा कर रहा है खनन माफिया पास पड़ोस के किसानो के खेतो से भी बगैर किसानो की सहमति से मिट्टी की खुदाई कर बिक्री कर रहा है ऐसे ही एक मामले मे 2 फ़रवरी को किसान एवं खनन माफिया के बींच हुए विवाद की जानकारी पर पैमाइश के लिए हल्का लेखपाल अंकुर कुमार कनौजिया गये जिसकी जानकारी जब क्षेत्रीय पत्रकार अवधेश वर्मा को हुई तो
समाचार के लिए खनन माफिया के सहायक राजू यादव नामक गुर्गे से मोबाइल पर बात की तो राजू यादव ने पत्रकार को खुले आम ऐलानिया धमकी देते हुए कहा कि मेरा परमिट है तथा अपशब्दों का प्रयोग किया।
बताते चले कि सफदरगंज भानमऊ सड़क के चौड़ीकरण के लिए 2 माह पूर्व लिये गये परमिशन मे सड़क पर मात्र कुछ डमफर मिट्टी डाली गयी बाकी मिट्टी का खनन कर उच्चे दामा पांच से छ: हजार में बेच दिया गया जो वर्तमान समय में भी खुले में दो पुक्लैंड,तीन जेसीबी व 5 दर्जन से अधिक डमफरों से खनन किया जा रहा हैं जो सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहरी के मजरे छब्बापुरवा , सफदरगंज बदोसराय मार्ग सफदरगंज चौराहे पर , जलालपुर लक्षबर व बाराबंकी के पुराना बाई पास असेनी मोड सहित हैदरगढ़, कोढी, जैदपुर लखनऊ एवं अन्य स्थानों खुलेआम मिट्टी बेची जा रही है। शिकायत कर्ता ने बताया कि अवैध खनन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर सहित खनन अधिकारी को जानकारी दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही न होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद है।
रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
