***चंदौली: जिले की रहने वाली एक विवाहिता की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। अपनी ही पत्नी की हत्या करके शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद करके फेंकने वाले आरोपी पति कयामुद्दीन शेख मंसूरी को पुलिस ने घटना होने के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।मामला 1 फरवरी 2026 का है, जब आरोपी कयामुद्दीन ने अपनी पत्नी मेहरून खातून (25) की हत्या किया। आरोपी ने सच को छिपाने के लिए उसने शव को एक लाल रंग के सूटकेस में भरा और उसे बिहार के रोहतास जिले के डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गया। मृतका की पहचान चंदौली जिले के सकलडीहा बरठी निवासी के रूप में हुई थी। घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। रोहतास पुलिस की लगातार दबिश के कारण आरोपी कयामुद्दीन कैमूर जिले की ओर भागने की फिराक में था। इसी बीच सोनहन थाना पुलिस बेलांव मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और उसे धर दबोचा।शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम और पता बदल-बदल कर बताता रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपनी असली पहचान उजागर कर दी और पत्नी की हत्या की बात भी स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और आपसी अनबन के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी रोहतास पुलिस को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *