रिपोर्टर:- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी जनपद के गोला क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से बहराइच जा रही एक कार धुंध और घने कोहरे के चलते सामने खड़े ट्रक में जा घुसी।बताया जा रहा है कि कार सवार अपने एक साथी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बहराइच जा रहे थे। गोला क्षेत्र में अचानक दृश्यता कम होने के कारण चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक में जा टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में धुंध और कोहरा ही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *