एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या।की रिपोर्ट
इंसानियत, संवेदना और सामाजिक सरोकार की एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली, जब पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां करंट से मृत किसान के शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और उन्हें टूटने से बचाने का काम किया।
तीन दिन पूर्व गौरी का पुरवा, मजरा फिरोजपुर मखदूमी निवासी रज्जन लाल यादव पुत्र बरसाती लाल यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) की खेत में लगे झटके के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, पत्नी बेसहारा हो गई और तीन मासूम बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया।
इस हृदयविदारक स्थिति की जानकारी मिलते ही रुश्दी मियां पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इतना ही नहीं, उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक के 1 बच्चा 8 वर्ष 2 दूसरी बच्ची 6 वर्ष 3 तीसरी बच्ची 6 वर्ष के बच्चों की पूरी पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा स्वयं उठाने की घोषणा की।
इस मौके पर रुश्दी मियां ने कहा,
“यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इन बच्चों की शिक्षा और भविष्य की चिंता अब मेरी जिम्मेदारी है। गरीबी और मजबूरी उनकी राह में रुकावट नहीं बनेगी।”
उनकी इस घोषणा के बाद परिवार की आंखों में आंसू और दिल में उम्मीद की लौ जल उठी। गांव और क्षेत्र में रुश्दी मियां के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा दुख-सुख में आम जनता के साथ खड़े रहे हैं और आज फिर उन्होंने यह साबित कर दिया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो पद, राजनीति और लाभ से ऊपर उठकर मानवता और करुणा को प्राथमिकता देते हैं।
रुश्दी मियां का यह कदम न सिर्फ पीड़ित परिवार के लिए संबल बना, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी दे गया कि अगर संवेदना जीवित रहे, तो कोई भी परिवार अकेला नहीं होता।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।