*लखीमपुर खीरी को मिली नई कप्तान, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का हार्दिक स्वागत*रिपोर्टर :- विनीत तिवारीएम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी जनपद में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। जनपद के वर्तमान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें कानपुर नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।वहीं जनपद लखीमपुर खीरी को अब नई पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS डॉक्टर ख्याति गर्ग मिली हैं। नवनियुक्त एसपी का जनपद में हार्दिक स्वागत किया जा रहा है।कौन हैं IPS डॉक्टर ख्याति गर्ग?IPS डॉक्टर ख्याति गर्ग 2013 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। उनका जन्म 12 सितंबर 1988 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और इसके पश्चात सिविल सेवा में चयनित होकर आईपीएस अधिकारी बनीं।डॉक्टर होने के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव रखने वाली IPS ख्याति गर्ग को एक सख्त, अनुशासित और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे 04 फरवरी 2026 से जनपद लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगी और जिले का नेतृत्व करेंगी।जनपदवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।

