बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन्तोष कुमारी पत्नी स्व० अजय कुमार निवासनी ग्राम मल्लूपुर की सन्तोष कुमारी के पति का देहान्त हो गया है पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मैं इस संबंध में थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायती पत्र दे चुकी मगर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई,मेरे देवर संजय कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद शुक्ला व पत्नीअनूपा देवी संजय कुमार ने कूट रचित तरीके से सन्तोष कुमारी को ही फंसा दिया और जेल भी पंहुचा दिया परन्तु माननीय न्यायालय द्वारा निर्दोष बताते हुये सम्मान पूर्वक मुझे बरी कर दिया गया उसके पश्चात मेरे उक्त विपक्षीगण मेरे पति की जमीन व घर पर कब्जा कर लिया तथा मुझे घर से भगा दिया और मेरे बच्चे तथा जेवर भी छीन लिये।

मेरे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और अपने पास रखे हुये है तथा मेरे मकान व जमीन पर अवैध कब्जा करके मुझे गालिया देते हुये घर से बाहर कर दिया संतोष कुमारी खुले में रहने को मजबूर है और सड़क पर रहती है संतोष कुमारी को विपक्षी द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है विपक्षी काफी पंहुच वाला व्यक्ति है कर्मचारियो द्वारा गलत रिपोर्ट लगा कर मेरे आवेदन को खारिज कर दिया जाता है क्योंकि विपक्षी काफी रसूखदार व्यक्ति है मेरे पति की चल अचल संपत्ति हड़पने के लिये किसी भी तरह की घटना कारित कर सकता है मुझे मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस के सहयोग द्वारा दिलाया जाये तो संतोष कुमारी दर-दर भटक रही है उक्त विपक्षीगण द्वारा संतोष कुमारी को 3 वर्षों से आत्महत्या करने के लिये मजबूर कर दिया एक तरफ योगी सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षा सम्मान दे रही है दूसरी तरफ पीड़ित सवर्ण महिला न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रही है खबर प्रकाशित होने के बाद देखना है कि पीड़िता को न्याय मिलता है कि नहीं ।
रिपोर्टर कृष्णनंद वर्मा
