प्रयागराज | मऊ आइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भवानीगढ़ तिलाई बाजार से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड 39 नहर में एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी की लाश नहर में अस्त-व्यस्त कपड़ों की हालत में पड़ी मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की भोर में स्थानीय लोग जब लघु शंका के लिए नहर के पास पहुंचे तो उन्होंने नहर में एक किशोरी का शव तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल मऊ आइमा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोग शव को पहचानने में असमर्थ रहे शव की स्थिति और कपड़ों की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नहर में फेंके जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता पुलिस नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि किशोरी की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

रिपोर्ट – अनुज कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *