उत्तर प्रदेश सरकार की सभी डीबीटी योजनाओं एवं सेवाओं में फैमिली आईडी अनिवार्य
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्टेट सेक्टर की समस्त डीबीटी योजनाओं एवं सेवाओं में फैमिली आईडी से आच्छादन की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है।

जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद रामपुर के निवासी सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों की फैमिली आईडी बनवाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों की फैमिली आईडी एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से बनवाई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र द्वारा विकास भवन सभागार में समस्त स्टेकहोल्डर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनकी फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से बनवाई जाए, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि विभागों के अंतर्गत संचालित स्टेट सेक्टर की डीबीटी योजनाओं एवं सेवाओं हेतु आवेदन प्रक्रिया को डिजिटलीकरण के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार अधिप्रमाणन पूर्ण होने के पश्चात फैमिली आईडी कॉलम में फैमिली आईडी अंकित किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लाभ को फैमिली आईडी से मैप कराना, अवशेष पात्र लाभार्थियों की पहचान करना तथा स्वचालन के माध्यम से लाभार्थीपरक योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *