मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने ‘स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे भारत से समाप्त करना है। शुक्रवार को सहसवान के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय और डीपी महाविद्यालय में यह अभियान चलाया गया।यह ‘स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान’ शासन के निर्देश पर 30 जनवरी से शुरू हुआ है और 13 फरवरी तक चलेगा। इसका लक्ष्य कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाना है, जिसके लिए गांव-गांव, शहर और सहसवान ब्लॉक में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं।अभियान का संकल्प प्रदेश को कुष्ठ रोग मुक्त बनाना है। अभियान के दौरान लोगों को कुष्ठ रोग की पहचान, इसके इलाज, इससे जुड़ी भ्रांतियों, विभिन्न प्रकारों और सही विचारधारा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति शिक्षित और जागरूक करना है।यह जागरूकता अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनएमएस सैयद अशफाक अली के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उनकी टीम ने आज डीपी महाविद्यालय और प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के सामने लोगों को कुष्ठ रोग से निजात दिलाने के लिए जागरूक किया और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *